लाइम सोडा – Plan पर focus करो

Related

दूसरी तरफ Avantika थोड़ी दूर ही auto रुकने का बोलती है.. Payment करने के बाद वहाँ से उतर कर एक कार में बैठ जाती है

Car में already Anita है.. वो driver seat पर है.. Himani और Avantika के बैठने के बाद बोलती है

Anita: क्या हुआ? और तेरी कार?

Avantika: Nisha ने कार की keys वहीँ छोड़ने के लिए कहां..

Anita: तो अब क्या करना है? (Himani की तरफ देखते हुए बोलती है)

Himani: यहीँ Wait करते हैं.. जब कार लेकर निकलेगी तो देखते हैं कहाँ जाती है

तीनों कार में बैठे wait कर रहे हैं.. थोड़ी देर में वहाँ से Nisha पैदल कहीं जा रही है..

Himani: य़ह तो पैदल जा रही है..

Avantika: सामने से कार भी आ रही है.. (सामने देखते हुए बोलती है)

अगर आप लाइम सोडा कहानी पहली बार पढ़ रहे हैं तो इस कहानी को शुरुवात से पढ़ने के लिए यहाँ click करें।

Related

Anita: एक काम करो तुम दोनों कार का पीछा करो.. और मैं Nisha के पीछे जाती हूँ

Avantika: तू कहीं भी नहीं जाएगी.. य़ह safe नहीं है (Anita को रोकते हुए बोलती है)

Anita: Don’t worry.. मुझे कुछ भी नहीं होगा.. As वो मुझे नहीं जानती और वैसे भी य़ह सब जो हो रहा है वो समझना भी जरूरी है

इतना बोलते ही Anita कार से उतर जाती है..

Avantika: Anita.. (रोकने की कोशिश करती है)

Anita: मैं call करके बताती रहूंगी (Anita Nisha के पीछे चली जाती है)

Avantika और Himani car का पीछा करते हैं और वहाँ से चले जाते हैं

Nisha walk कर रही है.. उसे एक call आता है.. Phone देखती है number save नहीं है वो call pick करती है

Nisha (on phone): घर से अभी निकली हूँ.. half an hour तक पहुंच जाऊँगी

Unknown person (on phone): Anita तुम्हारा पीछा कर रही है

Related

Nisha (on phone): Okie.. थोड़ा wait करो मैं कुछ करती हूँ

Unknown Person (on phone): इतना time नहीं है.. And I know her well.. तुम्हारे diversion का कोई फायदा नहीं होगा.. इसलिए तुम plan के according ही चलो

Nisha (on phone): तुम वहाँ से चले जाओ.. मैं manage कर लूँगी

Unknown person (on phone): Plan पर focus करो.. Anita को मैं देख लूँगा..

Nisha (on phone): Okie

Nisha call disconnect कर देती है

Nisha सामने से आ रही एक cab में बैठ जाती है.. उसके पीछे एक auto में Anita बैठ जाती है

Cab Nisha को एक सुनसान building के नीचे उतारती है.. Anita भी पीछे पीछे थोड़ा दूर उतर जाती है..

Nisha Building में enter करती है.. उसके पीछे Anita भी Enter करती है..

…….

Related

Anita hospital में है और बेहोशी में कोई सपना देख रही है.. सब कुछ धुँधला है.. Anita दूर से कुछ देख रही है.. सामने Pardeep खड़ा है उसके साथ Nisha और एक आदमी भी है.. Unknown Person.. जिसको बांधा हुआ है.. Nisha के हाथ में एक sharp knife है… जो वो उस बंधे आदमी के neck पर मारती है.. Blood Nisha के कपड़ों पर face पर आता है..

Pardeep Nisha को कुछ cloths देता है जो वो वो वहीँ खड़े खड़े बदल रही है.. Pardeep Anita की तरफ देखता है..

Anita Pardeep की तरफ हाथ बढ़ाती है और कुछ बोलने की कोशिश करती है

सपने से बाहर दिखाया जाता है.. Anita bed पर लेटी हुई है.. और कुछ बड़बड़ा रही है

Anita: Paddy Paddy… (धीमे से बड़बड़ा रही है)

Avantika: Anita.. Shhhh… सब ठीक है.. (सर और गाल पर हाथ फ़ेर रही है)

Anita eyes open करती है.. आसपास देखने के बाद अपने साथ Avantika को देखती है.. पास में Himani और Inspector Prashar खड़े हैं

Anita: Avni.. Avni मैंने देखा (धीरे से बोलती है)

Avantika: क्या देखा?

Anita: Paddy…. वो.. वो कहाँ है? (आसपास फिर से देखने लगती है और थोड़ी घबराई हुई है)

Avantika: Calm down Anita.. और थोड़ा rest कर

Anita: Avni.. मैंने सच में देखा.. Trust me

Himani: Paddy Sir.. But कहाँ देखे..?

Anita: जहां Nis.. (बोलते बोलते चुप हो जाती है)

Himani: क्या हुआ..?

Anita: Headache हो रहा है..

Avantika: थोड़ी देर और rest कर.. ठीक feel करेगी

Anita: Avni.. मुझे यहाँ नहीं रहना.. Please घर चल..

Avantika: But..

Anita: Please..

Avantika: Okie.. मैं reception पर एक बार बता कर आती हूं..

थोड़ी देर में Anita, Himani और Avantika के साथ कार में बैठ कर जाने लगते हैं.. Himani drive कर रही है.. Anita को सम्भालने के लिए Avantika Anita के साथ पीछे बैठी है

Anita: Paddy के घर चल

Avantika: सारा सामान तो दूसरी जगह रखा है

Anita Avantika का हाथ hold करती है और उसके shoulder पर अपना सर रखती है

Avantika: Himani.. Paddy के घर की तरफ चल

Anita eyes close कर लेती है.. थोड़ी देर में Paddy के घर तीनों पहुंचते हैं.. Avantika door open करती है.. Anita Avantika का हाथ पकड़ कर bedroom में enter करती है.. Himani पीछे से door lock करती है और bedroom में आ जाती है जहां already Avantika और Anita हैं

Avantika: अब बता क्या बात है??

Anita: मैं यहाँ कैसे आई

Avantika: मुझे तेरे mobile से call आया था.. कोई लड़का था.. उसने तुम्हें एक Hotel room से pick करने को बोला

Anita: Hotel???

Himani: हाँ.. तुम Pukhraaj hotel में थी..

Anita: But मैं तो…

Anita कुछ सोचने लगती है

Anita: वो call Paddy ने किया था

Avantika: वो Paddy नहीं था.. I know his voice..

Anita: तेरे phone में call recording होती है ना?

Avantika: yeah

Anita: अपना फोन देना

Avantika अपना phone Anita को देती है

Anita call recording play करती है

Call Recording

Avantika (on phone): हाँ Anita

Unknown person (on phone): Anita यहां Pukhraaj Hotel में Room number 201 में है.. यहां आकर उसे ले जाओ

Avantika (on phone): क्या मतलब उसे आकर ले जाओ.. वो ठीक तो है ना? और आप बोल कौन रहे हो?

Unknown person (on phone): अभी यह important नहीं है कि मैं कौन हूं.. Important य़ह है कि जल्दी आकर Anita को ले जाओ..

Avantika (on phone): वो ठीक तो है ना?

Unknown Person (on phone): अभी तक तो ठीक है But जैसे आप बात करने में time waste कर रहे हो.. मुझे नहीं लगता कि आपको Anita की फिक्र भी है..

Avantika (on phone): Ok coming

Unknown Person (on phone): एक बात और.. उसे drug दिया है.. Antidote उनकी jeans की left pocket में ही है.. आते ही पहले वो दे देना.. जल्दी recover कर लेगी.. Doubt मत करना.. Because अगर harm करना होता तो मार सकते थे और call भी ना करते..

Unknown person call disconnect कर देता है

….

Anita: Yeah Paddy नहीं है

Avantika: मैंने तो कहा ही था I know his voice

Anita: but.. यह आवाज कहीं सुनी है.. Don’t know कहाँ.. But for sure.. सुनी हुई है

Avantika: Its okie.. Take time.. याद आ जाएगा

Anita कुछ सोच में है

Himani: वैसे तुम तो Nisha के पीछे गई थी.. तो Hotel कैसे पहुँची? और बार बार Paddy sir क्यूँ के बारे में क्यूँ बोल रही हो.. वो तो.. (य़ह बोलते हुए Himani चुप हो जाती है)

Anita: क्यूँकी मैंने उसे देखा था.. (ज़ोर देते हुए बोलती है)

Avantika: Okie.. वहाँ हुआ क्या.. सब कुछ detail में बता

कुछ pause लेने के बाद Anita बताना शुरू करती है

Anita: Nisha का पीछा करते हुए मैं एक सुनसान building पहुंची..

आगे की कहानी के लिए यहाँ क्लिक करें

लाइम सोडा (Lime Soda) के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ click करें

इस कहानी को English में पढ़ने के लिए

Related Articles

लाइम सोडा – I am sorry Nisha

Flashback Nisha Building में enter कर रही है.. Building में जाते हुए वो अपना face...

लाइम सोडा – Risky Money Deal

Anita: Cash तो कुछ भी नहीं है.. इसलिए bank चलते हैं.. वहाँ से withdraw...

मुकुंद निधि – कौन Abhey Nishaan?

Avantika पास जाती है और बैठने लगती है, बैठते हुए Shanaya को इशारा करते...

- A word from our sponsor -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here